ओ मेरे दिल के चैन, चैन आये मेरे दिल को दुवा कीजिये अपना ही साया देख के तुम जान-ए-जहां शरमा गए अभी तो ये पहली मंजिल है, तुम तो अभी से घबरा गए मेरा क्या होगा, सोचों तो ज़रा हाय ऐसे ना आहे भरा कीजिये आप का अरमां, आप का नाम मेरा तराना और नहीं इन झुकती पलकों के सिवा, दिल का ठिकाना और नहीं जंचता ही नहीं, आँखों में कोई दिल तुम को ही चाहे, तो क्या कीजिये यूं तो अकेला ही अक्सर, गिर के संभाल सकता हूँ मैं तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा, दुनिया बदल सकता हूँ मैं माँगा हैं तुम्हे, दुनिया के लिए अब खुद ही सनम फैसला कीजिये


