दिए जलते है, फुल खिलते है बड़ी मुश्किल से मगर, दुनिया में दोस्त मिलते है जब जिस वक्त किसी का, यार जुदा होता है कुछ ना पूछो यारो दिल का, हाल बुरा होता है दिल पे यादों के जैसे तीर चलते है इस रंगरूप पे देखो, हरगीज नाज ना करना जान भी मांगे यार तो दे देना, नाराज ना करना रंग उड़ जाते है, धुप ढलते है दौलत और जवानी, इक दिन खो जाती है सच कहता हूँ, सारी दुनिया दुश्मन हो जाती है उमरभर दोस्त लेकिन साथ चलते है


