Hindi Songs's Lyrics

Tera Mera Pyaar Amar / तेरा मेरा प्यार अमर, फिर क्यों मुझ को लगता हैं डर

तेरा मेरा प्यार अमर, फिर क्यो मुझ को लगता हैं डर 
मेरे जीवन साथी बता, क्यो दिल धड़के रह रह कर

क्या कहा हैं चाँद ने, जिस को सुन के चाँदनी
हर लहर पे झूम के, क्यो ये नाचने लगी
चाहत का हैं, हरसू असर, फिर क्यो मुझ को.. ..

कह रहा हैं मेरा दिल अब ये रात ना ढले
खुशियों का ये सिलसिला, ऐसे ही चला चले
तुझ को देखू, देखू जिधर, फिर क्यो मुझ को.. ..

है शबाब पर उमंग  हर खुशी जवान हैं 
मेरे दोनो बाहों में, जैसे आसमान हैं 
चलती हू मैं तारों पर, फिर क्यो मुझ को.. ..


You must be logged in to comment!